'तीन काम होंगे, जो स्कूल में इस साल एक के बाद एक होंगे। वे चैंपियनों का कई तरीकों से इम्तहान लेंगे... उनकी जादुई शक्ति - उनकी हिम्मत - उनकी बौद्धिक शक्तियाँ सामना करने की योग्यता।' और ज़ाहिर है, खतरे का
हॉगवर्ट्स में जादूगरी का त्रिकोणीय टूर्नामेंट आयोजित होने वाला है। केवल सत्रह वर्ष से अधिक उम्र वाले जादूगरों को ही इसमें स्पर्धा करने की अनुमति है लेकिन फिर भी हैरी इस टूर्नामेंट को जीतने के सपने देखने लगता है। फिर हैलोवीन के दिन जब आग का प्याला प्रतिस्पर्धियों को चुनता है, तो हैरी हैरान रह जाता है जब जादुई प्याला उसका नाम भी चुन लेता है। उसे बेहद खतरनाक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, ड्रैगन और शैतानी जादूगरों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अपने सबसे अच्छे दोस्तों रॉन और हर्माइनी की मदद से हैरी यह सब करने में सकुशल कामयाब हो जाता है।
हैरी पॉटर और आग का प्याला (4) | Harry Potter and The Goblet of Fire (4)
Author
J. K. Rowling
Publisher
Manjul Publishing
No. of Pages
647