top of page
Product Page: Stores_Product_Widget

इतिहास घटनाओं एवं तथ्यों का प्रामाणिक संकलन है। साहित्य अंतस् की अनुगूँज है जो कल्पनाश्रित तो है किन्तु जीवन की वास्तविकताओं का सुग्राह्य और विश्लेषणात्मक अभिलेख है। 'सिकंदर महान्' चन्द्रशेखर पाठक की ऐसी ही कृति है जो एक ओर सिकंदर के जीवन चरित्र को साकार करती है और दूसरी ओर सिकंदर के शौर्य की इतिहास सम्मत गाथा है। पुस्तक की आकृति और प्रकृति जीवनी विधा को साकार करती है।

इतिहास पर कलम चलाना कोई सरल काम नहीं है। लेखक को तथ्यों का गहन अध्ययन करना पड़ता है और विचार-सागर का मंथन करके उपयोगी मौक्तिक तलाशने पड़ते हैं तब अपनी कल्पना के धागे में प्रासंगिकता का ध्यान रखते हुए रचना रूपी माला का गुंथन करना पड़ता है। निस्संदेह श्री पाठक इस सम्पूर्ण प्रक्रिया से दो-चार हुए हैं।

ग्रीस में जन्मे फिलिप के पुत्र सिकंदर को महान् कहा जाता है। भारतीय इतिहास में सम्राट अशोक और मुगल शासक अकबर को भी 'महान्' की उपाधि से विभूषित किया गया है। ऐसा उनके विचारों, और लोककल्याणकारी चिंतन के कारण हुआ है। श्री चन्द्रशेखर पाठक ने सिकंदर के जीवन चरित्र का व्यापक और गहन अध्ययन और विश्लेषण करते हुए प्रभावपूर्ण शैली में जीवनी के रूप में शब्दबद्ध किया है।

सिकन्दर महान् । Sikandar Mahan

SKU: 9789380827384
₹300.00 नियमित मूल्य
₹255.00बिक्री मूल्य
मात्रा
स्टॉक में केवल 1 ही शेष हैं
  • Author

    Chandrsen Pathak

  • Publisher

    Aravali Prakashan

  • No. of Pages

    144

अभी तक कोई समीक्षा नहींअपने विचार साझा करें। समीक्षा लिखने वाले पहले व्यक्ति बनें।

RELATED BOOKS 📚 

bottom of page